2:35 am Sunday , 8 June 2025
Breaking News

इंतजार खत्म! फ्रेंकोइस बायरू बने फ्रांस के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने की घोषणा

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को फ्रेंकोइस बायरू को प्रधानमंत्री नामित किया है। पिछले हफ्ते संसद में अविश्वास मत के बाद पिछली सरकार को बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद देश में राजनीतिक संकट पैदा हो गया।

73 वर्षीय बायरू दशकों से फ्रांसीसी राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उनके राजनीतिक अनुभव को स्थिरता बहाल करने के प्रयासों में महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि नेशनल असेंबली में किसी भी एक पार्टी के पास बहुमत नहीं है।

मैक्रों ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कही ये बात
पूर्व प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर ने नेशनल असेंबली में बजट विवादों के कारण अविश्वास मत के बाद पिछले सप्ताह इस्तीफा दे दिया था, जिससे फ्रांस में कोई कामकाजी सरकार नहीं रह गई।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …