7:02 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

मुश्किल में महाराष्ट्र के पूर्व DGP संजय पांडे, जबरन वसूली मामले में क्राइम ब्रांच ने तीन घंटे तक की पूछताछ

ठाणे। महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी और पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल, जबरन वसूली के मामले में ठाणे पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए हैं। संजय पांडे बुधवार शाम को पुलिस के सामने पेश हुए थे।

बता दें कि पूर्व डीजीपी के अलावा 6 अन्य लोगों पर जबरन वसूली का आरोप है। पांडे करीब तीन घंटे तक क्राइम ब्रांच के दफ्तर में रहे। पुलिस अधिकारी ने इस बारे में अधिक जानकारी दी है। पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया। बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने पांडे को इसी साल अक्टूबर में 3 जनवरी 2025 तक गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की थी।

क्या है मामला?
एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के एक कारोबारी संजय पुनमिया ने जबरन वसूली की शिकायत की थी। उनकी शिकायत के बाद ठाणे पुलिस थाना में इसी साल 26 अगस्त मामला दर्ज किया गया था।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …