7:03 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

‘सोरोस और गांधी परिवार के बीच संबंध बहुत गहरे’, भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला

नई दिल्ली। भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला और तेज करते हुए आरोप लगाया कि अमेरिका में रह रहे अरबपति जॉर्ज सोरोस और नेहरू-गांधी परिवार के बीच संबंध बहुत गहरे हैं और ये फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स-एशिया पैसिफिक (एफडीएल-एपी) की सह अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी की भूमिका से कहीं अधिक आगे तक फैले हैं।

पार्टी ने सोरोस और गांधी परिवार के बीच संबंधों की प्रगाढ़ता को जवाहरलाल नेहरू के चचेरे भाई बीके नेहरू की हंगरी मूल की पत्नी फोरी नेहरू से जोड़ा। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा के अनुसार फोरी नेहरू के मार्फत सोरोस और गांधी परिवार के बीच शुरू हुआ संवाद आज भी कायम है और गांधी परिवार का भारत विरोधी गतिविधियों से संबंध फोरी नेहरू के समय से चला आ रहा है।

फोरी नेहरू का भी जिक्र
केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा-‘सोरोस की तरह हंगरी की मूल निवासी फोरी नेहरू ने जवाहरलाल नेहरू के चचेरे भाई बीके नेहरू से शादी की थी। इस लिहाज से वह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की दादी हैं।’

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …