नई दिल्ली। रणबीर कपूर के अच्छे दिन आ गए हैं। साल 2018 से लेकर 2021 तक पर्दे से गायब रहने के बाद बॉलीवुड के ‘सांवरिया’ इस कदर ग्रैंड एंट्री लेने, इसकी कल्पना शायद फैंस ने भी नहीं की होगी। चार साल के ब्रेक के बाद वह 2022 में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में ‘शिवा’ की भूमिका अदा करते हुए दिखाई दिए। ये उनकी पहली पैन इंडिया रिलीज फिल्म थी। इस फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन किया।
इस मूवी के बाद साल 2023 में वह हिंदी-साउथ के बड़े डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ में दिखाई दिए। जिसमें उनके अवतार ने फैंस को बिल्कुल ही शॉक्ड कर दिया। मूवी में अपने अल्फा-मैन वाले किरदार के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मेकर्स की जेब भरती गई।
इस फिल्म के पहले पार्ट के साथ ही संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी घोषणा कर दी थी, जिसका फैंस को एक लंबे समय से इंतजार है। अब हाल ही में रणबीर कपूर ने फिल्म की शूटिंग को लेकर अपडेट दिया, लेकिन इसी के साथ रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स को बॉबी देओल (Bobby Deol) की जगह रणबीर कपूर के सबसे करीबी दोस्तों में से एक मूवी में विलेन बन सकता है।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com