12:11 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

हिंद महासागर में अब चीन की खैर नहीं! INS तुशिल भारतीय नौसेना में शामिल

नई दिल्ली। रूस द्वारा निर्मित गाइडेड मिसाइल युद्धपोत आईएनएस तुशिल को सोमवार को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और अन्य वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों की उपस्थिति में इस जहाज को रूस के तटीय शहर कैलिनिनग्राद में भारतीय नौसेना को सौंपा गया।

भारत को मिलेंगे चार टोही युद्धपोत

आईएनएस तुशिल के आने से हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमता और ताकत जबर्दस्त ढंग से बढ़ेगी। पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में चीनी नौसेना (पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी) के बढ़ते हमले देखे गए हैं। यह युद्धपोत मॉस्को के साथ वर्ष 2016 में दिल्ली द्वारा किए गए 250 करोड़ डॉलर के सौदे के तहत भारतीय नौसेना को मिलने वाले चार टोही युद्धपोतों में से एक है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …