7:05 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग पर आज होगा मतदान

दक्षिण कोरिया में स्थितियां राष्ट्रपति यून सुक येओल के हाथ से निकलती जा रही हैं। विपक्ष के महाभियोग लाने के बाद अब सत्तारूढ़ दल में राष्ट्रपति यून की संवैधानिक शक्तियों को निलंबित करने की मांग उठ गई है।

यून ने मंगलवार को देश में मार्शल ला लगाने का एलान कर दिया था, हालांकि भारी विरोध और संसद के उसके खिलाफ प्रस्ताव पारित करने से महज छह घंटे में ही मार्शल ला निष्प्रभावी हो गया था।

दो तिहाई बहुमत से महाभियोग प्रस्ताव पारित हो सकेगा
विपक्ष के महाभियोग प्रस्ताव पर संसद में शनिवार को मतदान होगा। इस प्रस्ताव में यून के लगाए मार्शल लॉ को असंवैधानिक और अवैध विद्रोह कहा गया है। लेकिन इस प्रस्ताव को पारित कराने के लिए विपक्षी दलों को यून की पीपुल पावर पार्टी के कम से कम आठ सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी। इसके बाद ही 300 सदस्यों वाली संसद में दो तिहाई बहुमत से महाभियोग प्रस्ताव पारित हो सकेगा।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …