11:38 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

साउथ सिनेमा के वो 5 सुपरस्टार्स, जिनके सामने बॉलीवुड सितारों को भूल जाते हैं फैंस

नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के कुछ स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। बी टाउन के पॉपुलर स्टार्स अपनी फिल्मों के जरिए उन्हें टक्कर देने में सफल नहीं हो पाते हैं।फैंस फॉलोइंग की बात करें तो सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के मामले में वे हिंदी सिनेमा के सितारों से बिल्कुल भी पीछे नहीं हैं। आइए इन सुपर स्टार्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

रजनीकांत
साउथ इंडस्ट्री के स्टार्स में रजनीकांत का नाम आदर के साथ लिया जाता है। फिल्मी दुनिया में काम करने से पहले वह बस कंडक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। साउथ सिनेमा में उन्हें थलाइवा के नाम से जाना जाता है। इतना ही नहीं, उनका स्टाइल और डायलॉग डिलीवरी का स्टाइल बेहद अलग है। साउथ सुपरस्टार की पॉपुलर फिल्मों में बॉस, शिवाजी, एंथिरन जैसी फिल्में शामिल हैं।

पुष्पा फिल्म ने अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2003 में तेलुगु फिल्म गंगोत्री से की थी। इंडस्ट्री में उन्हें स्टाइलिश स्टार के तौर पर भी जाना जाता है। अल्लू अर्जुन के डांसिंग स्टाइल और चार्मिंग लुक्स पर फैंस फिदा रहते हैं। उनकी हिट फिल्मों में पुष्पा: द राइज और आर्या जैसी अनेक फिल्में शामिल हैं।

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार के तौर पर प्रभास जाने जाते हैं। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म ईश्वर से की थी। प्रभास को बाहुबली के किरदार के लिए भी दुनियाभर में पॉपुलैरिटी मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार्स में से एक हैं।

यश (केजीएफ फेम)
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक यश हैं। उनका रियल नाम नवीन कुमार गौड़ा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में की थी। हालांकि, यश को लोगों के बीच असली पहचान केजीएफ: चैप्टर 1 और केजीएफ: चैप्टर 2 से मिली। फैंस उनके एक्टिंग स्टाइल को पसंद करते हैं और उनकी फिल्मों को मिस करने की भूल बिल्कुल नहीं करते हैं।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

वीक डे में भी हार नहीं मान रहा डाकू महाराज

नई दिल्ली। Daaku Maharaaj Box Office Collection Day 11: बीती 12 जनवरी को सिनेमाघरों में …