2:03 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

पीएम मोदी डोमिनिका के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित

जॉर्जटाउन। डोमिनिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना महामारी के दौरान कैरेबियाई राष्ट्र में उनके योगदान और भारत और डोमिनिका के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को बढ़ाने के समर्पण के लिए अपना शीर्ष पुरस्कार प्रदान किया है। इन दिनों पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में गुयाना में हैं।

प्रधानमंत्री मोदी को बुधवार को यहां भारत-कैरीकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान डोमिनिका के राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन द्वारा “डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर” से सम्मानित किया गया। इस दौरान डोमिनिका के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों का, उनके संस्कार और उनकी परंपरा का है। हम दो लोकतंत्र हैं और हम दोनों पूरे विश्व के लिए महिला सशक्तिकरण के रोल मॉडल हैं।

पीएम मोदी ने कही ये बात
आगे कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि मैं डोमिनिका के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर मैं राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन, प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट और डोमिनिका के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों का, उनके संस्कार और उनकी परंपरा का है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …