नई दिल्ली। महाराष्ट्र (Maharashtra Election) और झारखंड में विधानसभा चुनाव (Jharkhand Election) संपन्न हो चुका है। अब लोगों की नजरें 23 नवंबर को आने वाले चुनावी नतीजों (Maharashtra Jharkhand Election Result 2024) पर हैं। इस बीच बुधवार को मतदान प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद पोल एजेंसियों और समाचार चैनलों ने एग्जिट पोल (Maharashtra Exit Polls 2024) जारी किया है, जिनमें यह अनुमान लगाया गया है कि महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Exit Polls 2024) में कौन-सी पार्टी जीत हासिल कर सकती है।
साल 2019 में भी दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव पूरा हो जाने के बाद एग्जिट पोल सामने आए थे। ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि पिछली बार के एग्जिट पोल कितने सटीक बैठे थे।
महाराष्ट्र एग्जिट पोल 2019
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 2019 में भाजपा को 105 सीटें हासिल हुई थीं। उस समय तक शिवसेना और राकांपा में विभाजन नहीं हुआ था। पिछले चुनाव में शिवसेना को 56, राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं।