नई दिल्ली। नयनतारा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। साउथ में उनकी फैन फॉलोइंग का कोई मुकाबला नहीं हैं। आज लेडी सुपरस्टार ने 40 साल का सफर पूरा कर लिया है।
एक के बाद एक फैंस से लेकर रिश्तेदार उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इन बर्थडे विशेज में एक विश उनके लिए सबसे खास है और वो है उनके पति विग्नेश शिवन की। विग्नेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नयनतारा को विश करते हुए अपने दिल की बात कही है।
नयनतारा के पर पार्टनर ने बरसाया प्यार
एक्ट्रेस को विश करते हुए उनके पति ने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी शेयर की। स्टोरी में उन्होंने लिखा, हैप्पी बर्थडे मेरी uyir…. मेरे दिल जो तुम्हारे लिए सम्मान है वो तुम्हारे लिए मेरे प्यार से कई गुना ज्यादा है। ये तुम्हारे लिए है मेरी सबसे खास इंसान। विग्नेश की स्टोरी को रीपोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने उन्हें, ‘आई लव यू’ लिखा। दोनों ने साल 2022 में शादी की थी और कपल को दो जुड़वा बेटे भी हैं।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com