1:46 am Friday , 18 April 2025
Breaking News

कमला हैरिस बनेंगी अमेरिका की राष्ट्रपति? चुनाव के बाद क्यों उठने लगी मांग

वाशिंगटन। Kamala Harris for US President अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की दमदार जीत और कमला हैरिस की हार हुई है। हालांकि, हार के बाद कमला हैरिस को अमेरिका की राष्ट्रपति बनाने की मांग उठी है।

दरअसल, राष्ट्रपति जो बाइडन को पद से इस्तीफा देकर उप राष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris for US President ) को बाकी बचे कार्यकाल के लिए अमेरिका का राष्ट्रपति बनाने को कहा जा रहा है। वह देश की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी और उससे विश्व में सकारात्मक संदेश जाएगा। यह बात उप राष्ट्रपति हैरिस के पूर्व संवाद निदेशक जमाल साइमंस ने कही है।

बाइडन को याद दिलाया वादा
संडे टाक शो में साइमंस ने कहा, वैसे तो बाइडन बहुत अच्छे हैं, लेकिन वह बदलाव का अपना वादा अब निभाएं। महज तीन महीने के चुनाव प्रचार में रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी को कड़ी टक्कर देने वाली कमला हैरिस को अब उनकी मेहनत का फल मिलना चाहिए। उन्हें 20 जनवरी, 2025 तक के लिए देश का राष्ट्रपति बनाया जाना चाहिए। इस निर्णय से देश की महिलाओं में नई जागरूकता आएगी।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने विदेश मंत्री को दिलाई शपथ

अमेरिका में नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद उपराष्ट्रपति जेडी …