1:03 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

पुलिस स्टेशन पर हमले की कोशिश, गोलीबारी में 11 उग्रवादियों की मौत

गुवाहाटी। सोमवार को मणिपुर में सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में 11 से अधिक हथियारबंद लोगों के मारे जाने की खबर है। यह घटना उस वक्त हुई जब एक समूह में आए लोगों ने पुलिस स्टेशन पर हमला करने की कोशिश की। सूत्रों ने बताया कि इस हमले में एक जवान के घायल होने की भी सूचना है।

मैतेई और कुकी के बीच हिंसा

पिछले साल से ही मणिपुर में छिटपुट हिंसा हो रही है। बहुसंख्यक मैतेई समुदाय और आदिवासी कुकी के बीच लगातार जारी हिंसा के बाद अदालत ने राज्य सरकार को आदेश दिया था कि वह कुकी को मिलने वाले सरकारी नौकरियों और शिक्षा में विशेष आर्थिक लाभ और कोटा को मैतेई लोगों तक बढ़ाने पर विचार करे।

बदमाशों ने एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया
मई 2023 में लड़ाई शुरू होने के बाद से कम से कम 250 लोग मारे गए हैं और लगभग 60000 लोग विस्थापित हुए हैं। राज्य के जिरीबाम जिले के डिप्टी कमिश्नर कृष्ण कुमार ने कहा कि आज दोपहर बदमाशों ने एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया। केंद्रीय सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 11 हमलावर मारे गए।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …