3:16 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

तालिबान का फरमान, जीवित चीजों की तस्वीरें दिखाने पर बैन; कहा, ‘ये इस्लाम के खिलाफ’

इस्लामाबाद। तालिबान ने अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में एक अजीबोगरीब कानून लागू किया है, जिसमें मीडिया में जीवित प्राणियों की तस्वीरें दिखाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गुरुवार को तालिबान के नैतिकता कानूनों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए यह आदेश जारी किया गया।

सूचना मंत्रालय के अधिकारियों ने इस फैसले की घोषणा की, जिसमें इंसानों और जानवरों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर रोक लगाने की बात कही गई है।
खबरों के मुताबिक कानून को धीरे-धीरे पूरे देश में लागू किए जाने की योजना है। अफगानिस्तान की सत्ता अपने हाथ में लेने के बाद से ही तालिबान ने सख्त इस्लामी कानून लागू करना शुरु कर दिया था।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …