नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि भले ही जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सल प्रभावित इलाकों में अपेक्षाकृत शांति स्थापित हो गई हो, लेकिन आतंकवाद, घुसपैठ और धार्मिक भावनाएं भड़काने की साजिशों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर एक समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और देश निश्चित रूप से 2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र बन जाएगा।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com