6:24 am Sunday , 8 June 2025
Breaking News

अमेरिका ने हाउती से संबंध वाले दो भारतीयों पर लगाई रोक, 18 कंपनियों पर भी लगाया प्रतिबंध

वाशिंगटन। यमन के हाउती विद्रोहियों से संपर्क के चलते अमेरिका ने विभिन्न देशों की 18 कंपनियों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। जिन लोगों को प्रतिबंधित किया गया है उनमें दो भारतीय भी शामिल हैं।

अमेरिकी सरकार ने हाउती के ईरान से अवैध तेल कारोबार और धन प्राप्ति के अन्य स्त्रोतों पर प्रहार किया है। जिन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं उनमें मार्शल द्वीप में पंजीकृत चांगताई शिपिंग एंड नेवीगेशंस लिमिटेड और यूएई की इंडो गल्फ शिप मैनेजमेंट भी शामिल हैं। जो दो भारतीय प्रतिबंध के दायरे में आए हैं वे इंडो गल्फ शिप मैनेजमेंट कंपनी से जुड़े हुए हैं।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …