9:54 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

पीएम मोदी आज करेंगे ‘कर्मयोगी सप्ताह’ का शुभारंभ, सेमिनार और कार्यशालाओं का होगा आयोजन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को कर्मयोगी सप्ताह राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह (एनएलडब्ल्यू) का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम शनिवार को राजधानी के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया जाएगा। एनएलडब्ल्यू अपनी तरह की एक अनूठी पहल है, जो सिविल सेवकों सहित सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों को व्यक्तिगत और संगठनात्मक क्षमता विकास की दिशा में प्रेरित करेगी।

मिशन कर्मयोगी की शुरुआत सितंबर 2020 में हुई थी
एनएलडब्ल्यू का उद्देश्य सिविल सेवकों की क्षमता निर्माण और सीखने को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सरकारी कर्मचारी को सप्ताह के दौरान चार घंटे की योग्यता-संबंधी शिक्षा लेना अनिवार्य होगा। विभिन्न मंत्रालय और विभाग विशिष्ट दक्षताओं को बढ़ाने के लिए कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित करेंगे। मिशन कर्मयोगी की शुरुआत सितंबर 2020 में हुई थी।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …