9:28 pm Thursday , 5 June 2025
Breaking News

Ratan Tata के देहांत की वजह से Ajay Devgn ने कैंसिल किया अपना जरूरी काम, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

नई दिल्ली। पद्मविभूषण रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। सोमवार को अचानक बीपी ड्राप होने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार रात करीब 11.30 बजे उनका देहांत हो गया। पूरे देश में शोक की लहर है। जो लोग कभी उनसे मिले नहीं या उन्हें जानते तक नहीं वो भी उनके चले जाने से बेहद दुख में हैं।

अजय देवगन ने कैंसिल किया प्रोग्राम
वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उन्हें अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दी। वहीं बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को 10 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे एक्स पर एक इंटरेक्टिव सेशन करना था। ये ‘सिंघम अगेन’ को लेकर एक प्रमोशन इवेंट था। लेकिन रतन टाटा की खबर मिलते ही उन्होंने अपना काम पोस्टपोन कर दिया। एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी और उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने लिखा कि रतन टाटा सर के सम्मान में हम आज का अपना Q and A #AskAjay अगली जानकारी आने तक कैंसिल कर रहे हैं।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

वीक डे में भी हार नहीं मान रहा डाकू महाराज

नई दिल्ली। Daaku Maharaaj Box Office Collection Day 11: बीती 12 जनवरी को सिनेमाघरों में …