7:01 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

मिल्टन तूफान फ्लोरिडा में कब आएगा, कितना है खतरनाक? बाइडन बोले- जिंदगी और मौत का मामला, सावधान रहें

न्यूयॉर्क। अमेरिका में बुधवार को मिल्टन तूफान से भारी तबाही की आशंका है। तूफान फ्लोरिडा के टैंपा खाड़ी तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को तूफान से तबाही की आशंका के चलते फ्लोरिडा में प्रशासन ने तटवर्ती क्षेत्रों को खाली करने के आदेश दे दिए थे। बुधवार के लिए निर्धारित 2000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

अमेरिका में सदी का सबसे भयंकर तूफान
तूफान मिल्टन के कारण राष्ट्रपति जो बाइडन की 10 से 15 अक्टूबर की जर्मनी और अंगोला की निर्धारत यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाने की अपील की। बाइडन ने कहा कि यह जिंदगी और मौत का मामला है। यह फ्लोरिडा में सदी का सबसे भयंकर तूफान हो सकता है। सभी लगो सावधान और सुरक्षित रहें।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …