बेरूत। हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद संभावित उत्तराधिकारी माने जा रहे हाशिम सफीद्दीन (Hashem Safieddine) का भी इजरायल ने काम तमाम कर दिया है।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, आईडीएफ ने बेरूत के दहिय उपनगर में हाशेम सफीद्दीन को मार गिराया है। हालांकि, अब तक हाशिम की मौत पर हिजबुल्लाह की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com