नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। इसमें एक प्रमुख फैसले के तहत रेलवे कर्मचारियों को आने वाले त्योहारों के पहले 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। इस पर कुल दो हजार 28 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका फायदा 11 लाख 72 हजार 240 कर्मचारियों को मिलेगा।
रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस
बैठक के बाद फैसलों की जानकारी देते हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे में अभी 13 लाख से अधिक कर्मचारी हैं। इनमें लगभग एक लाख 59 हजार कर्मचारियों ने पिछले वित्त वर्ष में ज्वाइन किया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पात्र कर्मचारी को 78 दिनों के लिए अधिकतम 17,951 रुपये मिलेंगे।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com