नई दिल्ली। मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम कर चुकीं रिया सिंघा के हाथ एक और बड़ा मौका लगा है। रिया अयोध्या में होने वाली रामलीला में सीता की भूमिका निभाएंगी। मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे कई जाने माने अभिनेताओं समेत लगभग 42 कलाकार इस रामलीला का हिस्सा बनेंगे।
42 कलाकार निभाएंगे अलग-अलग किरदार
मनोज तिवारी बाली और रवि किशन सुग्रीव का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा भाग्यश्री मां वेदवती की भूमिका निभाएंगी,जबकि जानी मानी लोक गायिका मालिनी अवस्थी मां शबरी का किरदार निभाएंगी। फिल्म स्टार बिंदु दारा सिंह भगवान शंकर का किरदारा निभाएंगे। इसके अलावा राकेश बेदी राजा जनक, अंजलि शुक्ला पार्वती,मनीष सिंह रावण, पायल गोगा कपूर शुर्पणखा, कुमारा कन्हैया सिंह भरत और अनिमेष लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com