11:53 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

पहाड़ी राज्यों से मैदानी इलाकों तक बारिश का दौर जारी, हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी

नई दिल्ली। उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर पूर्वी भारत तक तेज वर्षा का दौर अब भी जारी है। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ी हुई हैं। वहीं, अब हिमाचल और जम्मू कश्मीर के उच्च क्षेत्रों में हिमपात भी शुरू हो गया है। इससे बढ़ी गर्मी से राहत मिलने लगी है। हिमाचल में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

शुक्रवार को हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में कहीं वर्षा तो कहीं हिमपात हुआ। हिमाचल में अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहे। उत्तराखंड में भी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा का क्रम जारी रहा। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में तेज वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। इसी तरह बिहार के भी 10 से ज्यादा जिलों के लिए अगले 24 घंटे के भीतर फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …