नई दिल्ली। Second Monkeypox Case in Kerala। केरल में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया है। वहीं, देश में मंकीपॉक्स का यह तीसरा मामला है। शख्स एर्नाकुलम का निवासी है। केरल स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, व्यक्ति की हालत स्थिर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दुबई से केरल लौटा शख्स पाया गया था मंकीपॉक्स संक्रमित
इससे पहले दुबई से केरल लौटे शख्स मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए गए थे। 38 वर्षीय शख्स का मलप्पुरम जिले में इलाज चल रहा है। वहीं, 9 सितंबर को देश में मंकीपॉक्स के पहले मरीज मिलने की पुष्टि हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि विदेश से लौटे एक व्यक्ति को 8 सितंबर को मंकीपॉक्स के संदेह में आइसोलेशन में रखा गया था।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com