12:41 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

यौन उत्पीड़न मामले में घिरे एक्टर सिद्दीकी पहुंचे SC, केरल हाईकोर्ट के जमानत याचिका पर दिए फैसले को दी चुनौती

नई दिल्ली। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से सामने आए यौन उत्पीड़न के मामले में एक्टर सिद्दीकी का नाम सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया। हालांकि वह सभी आरोपों से इनकार कर रहे हैं लेकिन अभी खबर आई थी कि वह फरार है। मंगलवार को उच्च न्यायालय ने एक्टर सिद्दीकी द्वारा दायर की गई अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। वहीं उन्होंने अब केरल उच्च न्यायालय के आदेश को बुधवार को उच्चतम न्यायाल सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

केरल उच्च न्यायालय ने मंगलवार को उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के एक मामले में सिद्दीकी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी और कहा कि उन पर लगे आरोपों की गंभीरता को देखते हुए, अपराध की उचित जांच के लिए उनकी हिरासत में पूछताछ अपरिहार्य है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …