नई दिल्ली। जाने माने शास्त्रीय गायक पंडित जसराज पत्नी और प्रसिद्ध फिल्मी हस्ती वी.शांताराम की बेटी मधुरा जसराज का बुधवार सुबह उनके घर पर निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनकी बेटी दुर्गा जसराज ने दी है। मधुरा 86 साल की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
कब होगा अंतिम संस्कार?
मधुरा जसराज के दो बच्चे दुर्गा जसराज और शारंग देव हैं। उनके प्रवक्ता प्रीतम शर्मा ने एक नोट साझा कर उनकी अंतिम यात्रा के बारे में जानकारी दी। मधुरा का पार्थिव शरीर दोपहर में उनके अंधेरी स्थित आवास से ओशिवारा श्मशान ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार बुधवार शाम 4 से 4:30 बजे के बीच किया जाएगा।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com