वॉशिंगटन। कई ऐसे मौके सामने आए हैं, जब अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन को अपनी याददाश्त के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। जो बाइडन को डेलावेयर में क्वाड कार्यक्रम के दौरान एक ऐसे ही क्षण का सामना करना पड़ा। उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का परिचय देने के लिए संघर्ष करना पड़ा।
मंच पर बाइडन भूल गए पीएम मोदी का नाम
इसे लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं की बाढ़ सी आ गई है। दरअसल, कैंसर मूनशाट कार्यक्रम में भाषण समाप्त करने के बाद 81 वर्षीय बाइडन कार्यक्रम को संबोधित करने वाले अगले नेता का नाम भूल गए। उन्होंने इस संबंध में अपने कर्मचारियों से पूछा। उन्होंने कहा कि मैं यहां आने के लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं और अब मैं अगला परिचय किससे करा रहा हूं। कुछ सेकंड रुकने के बाद उन्होंने ऊंची आवाज में पूछा, अगला कौन है।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com