11:33 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

युद्ध विराम, बंधकों की रिहाई और टू-नेशन थ्योरी से आएगी शांति, फिलिस्तीनी राष्ट्रपति के सामने PM मोदी ने बताया संकट का हल

न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से न्यूयॉर्क में मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात न्यूयॉर्क स्थित लोटे न्यूयॉर्क पैलेस होटल में हुई। पीएम मोदी ने गाजा में मानवीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने फिलिस्तीनी लोगों के प्रति भारत के निरंतर समर्थन की बात कही।

पीएम मोदी ने बताया कैसे आएगी शांति और स्थिरता?
प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर युद्ध विराम, बंधकों की रिहाई और वार्ता व कूटनीति के मार्ग पर लौटने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल दो राष्ट्र समाधान ही क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता प्रदान कर सकता है। भारत फिलिस्तीन को मान्यता देने वाले पहले देशों में से एक था। पीएम ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन की सदस्यता के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …