10:38 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

तीनों सेनाओं में दिखेगा अनोखा संयोग, अब सहपाठियों के हाथ में होगी थल, वायु और नौसेना की कमान

नई दिल्ली। देश की तीनों सेनाओं में एक अद्भुत संयोग बना है। इनकी कमान अब तीन सहपाठियों के हाथों में होगी। हाल ही में एयर मार्शल एपी सिंह को वायुसेना का प्रमुख नियुक्त किया गया है। भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और एपी सिंह के बीच घनिष्ठ संबंध हैं।

वहीं नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ पढ़ाई की है। अब थलसेना, नौसेना और वायुसेना की कमान इन्हीं तीनों सहपाठियों के हाथ में होगी। खास बात यह है कि तीनों सेना प्रमुखों की नियुक्ति पिछले पांच महीनों के भीतर की गई है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …