3:30 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

‘गोल्फ खेल रहा था और अचानक चलने लगी गोलियां’, इंटरव्यू में ट्रंप ने बताई पूरी बात

न्यूयार्क। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी हत्या के दूसरे प्रयास के बारे में सोमवार को बताया। उन्होंने बताया कि वह गोल्फ खेल रहे थे और अचानक उन्होंने गोलियां चलने की आवाज सुनी। वह समझ नहीं पाए क्या हो रहा था।

एक आनलाइन साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा, ‘मैं अपने कुछ दोस्तों के साथ गोल्फ खेल रहा था। यह रविवार की सुबह थी और बहुत ही शांत व सुहावना मौसम था। हर चीज खूबसूरत थी। अचानक हमने हवा में गोलियां चलने की आवाज सुनी। करीब चार-पांच गोलियां चलीं। सीक्रेट सर्विस तुरंत समझ गई कि क्या हुआ है। उन्होंने मुझे घेर लिया और हम गाड़ियों में सवार हो गए। हम आगे बढ़ गए और उस रास्ते से हट गए।’

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …