नई दिल्ली। कंगना रनौत को इंडस्ट्री में अपने बेबाकीपन के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस कई मुद्दों पर अपनी राय रख चुकी हैं। काफी समय से एक्ट्रेस अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इंडस्ट्री में महिलाओं की स्थिति के बारे में बात की। कंगना का कहना है कि इंडस्ट्री में महिलाओं का शोषण होता है।
कंगना ने कहा- मेल एक्टर्स हैं इसके जिम्मेदार
न्यूज 18 के चौपाल कार्यक्रम में बोलते हुए कंगना ने कहा, ‘आपको पता है कि ये लोग महिलाओं का शोषण कैसे करते हैं? ये लोग महिलाओं को मैसेज करके घर डिनर पर बुलाते हैं। आप कोलकाता दुष्कर्म वाले मामले में ही देख लीजिए। मुझे भी कई बार रेप की धमकियां मिली हैं। हमें पता है कि हम महिलाओं की इज्जत नहीं करते। फिल्म इंडस्ट्री भी कोई अलग नहीं है। कॉलेज ब्वॉयज महिलाओं पर कमेंट करते हैं। हीरोज भी ऐसे ही हैं, वो कोई अलग नहीं हैं। वर्कप्लेस पर उनके साथ क्या होता है ये हम सभी जानते हैं।’