12:28 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

अमेरिका से बड़ी होगी रूसी सेना, राष्ट्रपति पुतिन ने बनाया जबरदस्त प्लान

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी सेना में सैनिकों की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया है। सेना में 180,000 सैनिक बढ़ाए जाने के बाद 15 लाख सैनिकों की ताकत के साथ रूस की सेना चीन के बाद दूसरी सबसे बड़ी सेना होगी। पुतिन ने 2022 के बाद तीसरी बार सेना का आकार बढ़ाने का आदेश दिया है।

रूस में होंगे 15 लाख सक्रिय सैनिक
क्रेमलिन की वेबसाइट पर प्रकाशित आदेश में पुतिन ने सशस्त्र बलों की कुल संख्या को 23 लाख 80 हजार करने का आदेश दिया, जिसमें से 15 लाख सक्रिय सैनिक होने चाहिए। सैन्य थिुंक टैंक इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (आइआइएसएस) के अनुसार सैनिकों की संख्या वृद्धि से रूस अपने पास मौजूद सक्रिय लड़ाकू सैनिकों की संख्या के मामले में अमेरिका और भारत से आगे निकल जाएगा। चीन के 20 लाख से अधिक सक्रिय सैन्यकर्मी हैं।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …