12:29 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

PM Modi Birthday: 13 साल की बच्ची का अनोखा कारनामा, 800 किलो बाजरे से बनाई पीएम मोदी की फोटो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में 13 साल की एक छात्रा ने बेहद ही खास तस्वीर बनाई है। पीएम मोदी मिलेट्स (मोटे अनाज) को बढ़ावा देते हैं। इसे देखते हुए छात्रा ने 800 किलोग्राम मिलेट्स का इस्तेमाल कर उनकी तस्वीर (पोट्रेट) बनाई है।

बच्ची ने लगातार 12 घंटे काम कर तस्वीर तैयार की। इससे एक नया विश्व रिकार्ड बना है। बच्ची का नाम प्रेस्ली शेकिनाह है। छात्रा ने 17 सितंबर को नरेन्द्र मोदी के जन्मतिथि पर सम्मान देते हुए यह तस्वीर बनाई है।शेकिनाह चेन्नई के कोलपक्कम इलाके में रहने वाले प्रताप सेल्वम और संकीरानी (मां) की बेटी है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …