ढाका। बांग्लादेश में अब परमाणु संपन्न देश बनाने की मांग उठी है। पाकिस्तान की मदद से बांग्लादेश परमाणु संपन्न बनना चाहता है। यह मांग ढाका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शाहिदुज्जमां ने की है। उसका तर्क है कि भारत का मुकाबला करने की खातिर पाकिस्तान के साथ परमाणु संधि होना चाहिए। बता दें शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद से ही बांग्लादेश में भारत विरोधी बयानों को खूब हवा दी जा रही है। बड़ी संख्या में लोग पाकिस्तान के साथ दोस्ताना रिश्तों की बात अब खुलकर करने लगे हैं।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com