नई दिल्ली. काफी समय से अक्षय कुमार के हाथ कोई बड़ी फिल्म नहीं लग रही है. उनका स्टारडम भी अब फीका पड़ता जा रहा है. उनकी पिछली 6-7 फिल्में लगातार फ्लॉप हुई हैं. इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में कहा जा रहा है कि नए एक्टर की एंट्री भी इस फिल्म में हुई हैं, जो अक्षय कुमार के लिए लकी साबित हो सकते हैं.
अक्षय कुमार की भूत बंगला को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है, इस अपडेट के सामने आते ही दर्शकों की एक्साइटमेंट का लेवल भी काफी बढ़ गया है. इतना ही नहीं कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 को भी अक्षय कुमार की भूत बंगला टक्कर दे सकती है. अक्षय ने अपने बर्थडे पर इस नई फिल्म की घोषणा की थी. उनकी नई फिल्म का नाम भूत बंगला है. फिल्म में अक्षय कुमार का कॉमेडी अंदाज देखने को मिल रहा है.
ये तीन एक्टर बदलेंगे अक्षय कुमार का भाग्य
सामने आ रहे अपडेट के मुताबिक इस फिल्म में अब तीन बड़े एक्टर की एंट्री हुई है. ये वो तीन एक्टर हैं जो पहले कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आ चुके हैं. इनमें परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे कलाकार शामिल हैं, जो पहले भी कई ऐसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिन्होंने पर्दे पर तहलका मचा दिया था. इन तीनों कलाकारों ने अक्षय कुमार के साथ मिलकर हेरा फेरी, गरम मसाला और भूल भुलैया जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया था.
अक्षय की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूत बंगला का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने मिलकर कई हिट फिल्मों में काम किया है. इस जोड़ी ने साथ में हेरा फेरी, भागम भाग और भूल भुलैया जैसी कई हिट फिल्मों के जरिए लोगों को एंटरटेन किया है. अक्षय कुमार के फैंस भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं कि प्रियदर्शन के साथ उनकी फिल्म भूत बंगला हिट साबित होगी और उनके करियर को नई दिशा देगी.
बता दें कि फिल्म के अगले साल तक सिनेमाघरों में दस्तक देने की बात सामने आ रही है. अक्षय की भूत बंगला की ऐनाउंसमेंट के बाद से ही उनके फैंस का एक्साइटमेंट लेवल काफी बढ़ गया है.
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com