नई दिल्ली। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ में पहुंच गया है। तीसरे दिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दूसरी पारी में सिर्फ 156 रन पर ढेर कर दिया। इससे श्रीलंका को 219 रन का टारगेट मिला। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने एक विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। उसे अब जीत के लिए 125 रन चाहिए।
श्रीलंकाई टीम 219 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी तो शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने अपना पहला विकेट 39 के स्कोर पर खो दिया। अनुभवी खिलाड़ी दिमुथ करुणारत्ने 21 गेंद में 8 रन बनाकर क्रिस वोक्स का शिकार बने। यहां से पथुम निसांका को कुसल मेंडिस का साथ मिला। दोनों ने संभलकर खेलते हुए लगातार रन बनाना जारी रखा, जिससे इंग्लैंड टीम के गेंदबाज उन पर अधिक हावी नहीं हो सके।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com