नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) की पर्सनल लाइफ में इस वक्त बहुत उतार-चढ़ाव है। वह ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं, जिसका खुलासा उन्होंने कुछ महीने पहले ही किया था। तभी से वह इसका इलाज करवा रही हैं। कीमोथेरेपी के चलते पहले उन्हें बालों ने परेशान किया और अब मुंह ने। एक्ट्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि अब वह खाना भी ढंग से नहीं खा पा रही हैं।
36 साल की हिना खान ने जब से कैंसर की जानकारी दी है, तभी से वह लगातार अपनी हेल्थ का एक-एक अपडेट शेयर कर रही हैं। वह कैसी हैं, उनका इलाज कैसा चल रहा है? वह सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट को लेकर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में, उन्होंने बताया कि कैंसर के इलाज के बीच उन्हें म्यूकोसाइटिस (Mucositis) हो गया है।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com