11:51 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

Maharashtra: बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में स्कूल के दो ट्रस्टी फरार घोषित, आरोपित अक्षय शिंदे को कोर्ट में किया पेश

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में प्राइवेट स्कूल में दो बच्चियों के यौन उत्पीड़न मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआइटी) ने शुक्रवार को स्कूल के दो ट्रस्टियों को फरार घोषित कर दिया। दोनों ट्रस्टियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करने के बाद अपराध शाखा और साइबर पुलिस की टीम दोनों ट्रस्टियों की तलाश कर रही है।

आरोपितों की पहचान परेड कराई जाएगी
अधिकारियों ने बताया कि दोनों ट्रस्टी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। जब पुलिस की टीम दोनों ट्रस्टियों के घर गई तो वे अपने घरों पर नहीं मिले। इससे पहले एसआइटी ने कहा था कि बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपितों की पहचान परेड कराई जाएगी, जहां पीड़ित आरोपितों की पहचान करेंगी।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …