9:39 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

हिमाचल की आर्थिक स्थिति और कर्नाटक में भ्रष्टाचार पर BJP का तीखा प्रहार, कहा- कांग्रेस जहां-जहां जाती है, लूट और कंगाली लाती है

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की कमजोर आर्थिक स्थिति को मुख्यमंत्री सुखविदर सिंह सुक्खू द्वारा ही उजागर किए जाने के बाद भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथों ले लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने तंज कसा कि राहुल गांधी कहा करते थे कि लोगों के खाते में खटाखट पैसे आएंगे। खटाखट पैसे तो नहीं आए, लेकिन फटाफट दीवाला जरूर आ गया।

उन्होंने कहा कि सबके सामने आया है कि देश के नौ पहाड़ी राज्यों में सबसे अधिक आर्थिक बदहाली की स्थिति में हिमाचल है। इस समय प्रति व्यक्ति कर्ज में हिमाचल देश का दूसरा राज्य है। राज्य पर इस समय 87 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है, जो अगले वित्त वर्ष से पहले ही एक लाख करोड़ की सीमा पार कर जाएगा।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …