9:03 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

‘टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं आना चाहिए’, पूर्व क्रिकेटर ने ही खोल दी अपने देश की पोल

नई दिल्ली। पाकिस्तान में अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी होनी है। इस ट्रॉफी से पहले काफी बवाल मचा हुआ है। बीसीसीआई ने साफ कह दिया है कि वह आईसीसी टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजेगा। बीसीसीआई ने कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान के बाहर किया जाना चाहिए। पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने भी बीसीसीआई की बात का समर्थन किया है और कहा है कि भारत को उनके देश में नहीं आना चाहिए।

भारत और पाकिस्तान के राजनीतिक संबंध ठीक नहीं हैं। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित है और इसलिए वह अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजना चाहता है। कनेरिया ने भी माना है कि पाकिस्तान में खिलाड़ियों की सुरक्षा दांव पर होगी जिसके चलते भारत को यहां नहीं आना चाहिए।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

वेस्टइंडीज को विशाल अंतर से रौंदकर पाकिस्तान ने रचा इतिहास

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान की टीम अपने घर में वेस्टइंडीज के साथ 2 …