11:02 pm Saturday , 19 April 2025
Breaking News

Hurun India Rich List 2024: गौतम अदाणी फिर बने देश के सबसे अमीर व्‍यक्ति, मुकेश अंबानी को पछाड़ा

नई दिल्ली: हुरुन इंडिया रिच लिस्‍ट में भारत के अरबपतियों की नई लिस्ट जारी की गई है। पहली बार इस लिस्ट में भारत के 300 से ज्यादा अरबपतियों को शामिल किया गया है। वहीं इस बार लिस्ट में 102 एनआरआई भी हैं

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी एक बार फिर देश के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़ा है। गौतम अदाणी 11.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ शीर्ष पर रहे हैं और बीते एक वर्ष में उनकी संपत्ति में 95 प्रतिशत की बढ़ोतरी रही है।

इस वर्ष 10.14 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर रहे हैं। 2023 में अंबानी 8.08 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ गौतम अदाणी से आगे थे।
एचसीएल टेक्नोलाजी के संस्थापक शिव नादर और उनका परिवार 3.14 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर रहा है। पिछले साल वे इस सूची में चौथे स्थान पर थे।

सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया का साइरस पूनावाला एक स्थान खिसककर चौथे स्थान पर रहे हैं और उनकी कुल संपत्ति 2.89 लाख करोड़ रुपये बताई गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2.50 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सन फार्मास्यूटिकल्स के दिलीप सांघवी पांचवें स्थान पर रहे हैं। पिछले वर्ष सांघवी इस सूची में छठे स्थान पर थे।

जेप्टो के सह-संस्थापक सबसे कम उम्र के अमीरइस सूची में डिलिवरी प्लेटफार्म जेप्टो के सह-संस्थापक कैवल्या वोहरा और आदित पालीचा सबसे कम उम्र के अमीरों में शामिल रहे हैं।
सूची में दोनों की संपत्ति क्रमश: 3,600 करोड़ रुपये और 4,300 करोड़ रुपये बताई गई है।

इनमें पारिवारिक कारोबार करने वाले, स्टार्टअप संस्थापक, प्राइवेट इक्विटी निवेश, एंजल निवेशक, अगली पीढ़ी के कारोबारी, फिल्म अभिनेता आदि शामिल हैं। पिछले वर्ष देश को हर पांच दिन में एक नया अरबपति मिला है। इस दौरान 1,334 अरबपतियों की संपत्ति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

चीन में घटी अरबपतियों की संख्यासूची के अनुसार, पिछले साल चीन में अरबपतियों की संख्या में 25 प्रतिशत की गिरावट रही है। वहीं, भारत में अरबपतियों की संख्या में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में शामिल होने वालों में सबसे ज्यादा अरबपति रियल एस्टेट और औद्योगिक उत्पाद क्षेत्र से हैं। इस सूची में औद्योगिक उत्पाद क्षेत्र से 142 नए अरबपति शामिल हुए हैं और नए अरबपति शामिल कराने में यह क्षेत्र शीर्ष पर रहा है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

ट्रैक के घुमावदार होने और ब्रेक लगाने की दूरी…, इन वजहों से नहीं टल पाया रेल हादसा

उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव में हुई ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 13 …