10:39 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

Karnataka: येदियुरप्पा के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई आज, पीड़िता के वकील ने मांगी पूर्व सीएम की गिरफ्तारी

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में दर्ज मामले की शुक्रवार को कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले जस्टिस एम. नागा प्रसन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ येदियुरप्पा के खिलाफ दर्ज पोक्सो मामले के साथ-साथ अग्रिम जमानत की मांग वाली उनकी याचिका पर भी सुनवाई कर चुकी है।

पीठ ने येदियुरप्पा को गिरफ्तार नहीं करने और सुनवाई में शामिल होने से छूट बढ़ाने का आदेश जारी किया था। वहीं, पीड़िता के वकील ने मांग की है कि येदियुरप्पा को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जाए और उन्हें अपनी दलीलें पेश करने के लिए समय दिया जाए।

इसी साल तीन मार्च को येदियुरप्पा के खिलाफ सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में पोक्सो का मामला दर्ज किया गया था। इस शिकायत के आधार पर एफआइआर भी दर्ज की गई थी।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …