11:02 pm Saturday , 19 April 2025
Breaking News

‘आपकी हिम्मत कैसे हुई, हमें लाल आंखें मत दिखाइए’; ममता पर क्यों भड़के CM सरमा?

नई दिल्ली। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या का मामले को लेकर नेताओं की बयानबाजी जोरों पर हैं। अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिल्ली, असम वाले बयान पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि दीदी आपकी असम को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?

दरअसल ममता बनर्जी ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद की स्थापना दिवस पर भाजपा के बंगाल बंद के दौरान हिंसा को लेकर जमकर निशाना साधा था। ममता बनर्जी ने भाजपा पर बंगाल में हिंसा फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि यदि बंगाल जलाएंगे, तो असम, पूर्वोत्तर,ओडिशा, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली भी जलेंगे।

‘हमें लाल आंखें मत दिखाइए’
इसके जवाब में हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, दीदी,आपकी हिम्मत कैसे हुई असम को धमकाने की? हमें लाल आंखें मत दिखाइए। आपकी असफलता की राजनीति से भारत को जलाने की कोशिश भी मत कीजिए। आपको विभाजनकारी भाषा बोलना शोभा नहीं देता।

‘बंगाल बंद’ में भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प
बंगाल में छात्र की हत्या और दुष्कर्म मामले में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। भाजपा ने राज्य सचिवालय ‘नवान्न’ अभियान में भाग लेने वालों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद (हड़ताल) का आह्वान किया था। इसके मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई और कई बीजेपी नेताओं को हिरासत में लिया गया।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

‘अमेरिका-भारत संबंधों को प्राथमिकता दे रही ट्रंप 2.0 सरकार’

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को वाशिंगटन डीसी में एक प्रेस वार्ता को संबोधित …