11:48 am Saturday , 19 April 2025
Breaking News

पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फात्मा रजा ने मनाया दीपोत्सव

पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फात्मा रजा ने मनाया दीपोत्सव।

बदायूं शहर के इतिहास मे गंगा जमुना तहजीव का नजारा दीपावली के शुव अवसर पर देखेनें को मिला।

बदायू के इतिहास में पहली बार नगर पालिका बदायूं को दीपावली के मौके पर लाइटें से सजाया गया तथा छोटी दीपावली की रात में पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फात्मा रजा ने पालिका परिसर में दिए जलाकर धर्मनिरपेक्ष राजनीति की मिसाल पेश की।

दिनाक 08/11/2023 को पालिका परिसर में कर्मचारियों को बोनस देने के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आबिद रजा ने अपने संबोधन में चेयरमैन फात्मा रजा से आग्रह किया था की दीपावली के मौके पर नगर पालिका को लाइटों से सजाने के साथ साथ बदायूं में विशेष तौर पर हिंदू समाज के इलाके में पालिका द्वारा रंगोली बनाएं ताकि बदायूं शहर में पालिका का जनता मे अच्छा संदेश जाए।

इसी क्रम में चेयरमैन फात्मा रजा ने छोटी दीपावली की रात 9:00 बजे पालिका परिसर मे दीपोत्सव का कार्यक्रम रखा जिसमे दिए जलाने के साथ साथ आतिशबाजी छोड़ी गई तथा लोगो को खीले बतासे वितरत किए गए।

इससे पहले भी पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फात्मा रजा ने श्री राम बारात पर विरुआवादी मंदिर से गांधी ग्रांउड तक बदायूं के इतिहास में पहली बार सड़क पर कालीन बिछाई गई।

जिसकी पूरे शहर में श्री राम बारात की सफाई व्यवस्था व कालीन की चर्चा रही। बारह रबीउलअव्वल के जुलूस में पूर्व मंत्री आबिद रजा ने जुलूस जिन जिन सड़को से गुजरा उस पर साफ सफाई के साथ साथ कालीन बिछवाई थी।

दीपावली के मौके पर नगर पालिकाओं को सजाना व दीपोत्सव को मनाने की पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

जनता का यह मनना है की जिले बदायूं में राजनीति के महारथी पूर्व मंत्री आबिद रजा जिले मे सेकुलर काम करके पूरे जिले में मजबूत सेकुलर लीडर बन कर अमर रहे हैं।
पालिका परिसर में दीपोत्सव के अवसर पर सभासद श्री गिरीश शुक्ला, श्रीमती जया साहू, श्री मोहित सक्सेना, श्री नावेद, श्री मनोज कशयप, श्रीमति भुदेवी, श्री श्याम लाल, श्री हारून गौस, श्री मनोज चंदेल, श्री वाहिद अंसारी, श्री अनवर खान समेत गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

मोदी सरकार के दो बड़े फैसले… बढ़ाई जूट की MSP, तो 5 साल और चलेगा ये मिशन

केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार (Modi Govt) ने बड़ा फैसला लेते …