9:58 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. गार्गी बुलबुल के निर्देशन में भारतीय भाषा उत्सव 2023

आज दिनाँक 04/11/2023 को गिंदो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं में प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. गार्गी बुलबुल के निर्देशन में ‘भारतीय भाषा उत्सव 2023’ कार्यक्रम के अंतर्गत हिंदी एवं संस्कृत विभाग की ओर से ‘भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। सभी छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शगुन को प्रथम, साक्षी यादव को द्वितीय एवम् पूनम को तृतीय स्थान दिया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ निशि अवस्थी एवं डॉ सरला चक्रवर्ती रहीं ।भाषण प्रतियोगिता में अनुराधा को प्रथम,अनामिका को द्वितीय एवं अनुष्का वर्मा को तृतीय स्थान दिया गया। भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ इति अधिकारी और डॉ वंदना वर्मा उपस्थित रहींl कार्यक्रम का संचालन निशा साहू द्वारा किया गया। इस भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम में उप प्राचार्या डॉ इंदु शर्मा, डॉ उमा सिंह गौर,डॉ शुभी भसीन ,डॉ.पूनम सिंह,शिल्पी शर्मा,प्रीति वर्मा,बबिता गुप्ता, तथा समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

ट्रैक के घुमावदार होने और ब्रेक लगाने की दूरी…, इन वजहों से नहीं टल पाया रेल हादसा

उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव में हुई ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 13 …