7:06 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

सीओ सिटी की छापामारी में ट्रांसपोर्ट से अवैध पटाखों का जखीरा

नगर पालिका के समीप एक ट्रांसपोर्ट पर रखे अवैध पटाखों को सीओ सिटी ने पकड़कर ट्रांसपोर्ट को सीज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि आज बुधवार को दोपहर के समय सीओ सिटी आलोक मिश्रा को सूचना मिली कि को अवैध पटाखे रखे होने की सूचना मिली थी जिस पर को सीओ सिटी आलोक मिश्रा और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका के समीप एक ट्रांसपोर्ट में छापा मारा था। बताते हैं कि छापे के दौरान ट्रांसपोर्ट में अवैध पटाखे मिले जिस पर पुलिस ने ट्रांसपोर्ट स्वामी उसके मुनीम को हिरासत में ले लिया। ट्रांसपोर्ट मलिक ने बताया कि यह पटाखे उनके नहीं है कोई व्यापारी के हैं जो ट्रांसपोर्ट द्वारा मंगाये गए थे उसके अंदर क्या है उसको नहीं पता। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट को सीज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

सौरभ शंखधार

About thenewsnowdigital.com

Check Also

ट्रैक के घुमावदार होने और ब्रेक लगाने की दूरी…, इन वजहों से नहीं टल पाया रेल हादसा

उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव में हुई ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 13 …